अधिवेशन को लेकर किसानों से जनसंपर्क
किशनगंज | जयपुरमें 19 फरवरी को होने वाले किसान संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तहसील क्षेत्र में किसान संघ के पदाधिकारी टोलियां बनाकर गांवों में संपर्क कर न्यौता दे रहे हैं। रविवार को किसान संघ के विभाग प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने रेलावन, सेवनी, बृजनगर, करवरीकलां, सुवांस समेत कई गांवों का दौराकर किसानों से जयुपर चलने का आग्रह किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अटवाल, घनश्याम मीणा, कृपाल सिंह, रमेशचंद्र मीणा, श्यामसुंदर तिवारी, रमेशचंद्र नागर आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी आेर किसान संघ के तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाडा़ की अगुवाई में जलवाडा़, बजरगंगढ़, ख्यावदा, छत्रगंज, पंडाली कुंडी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान जमीलुद्दीन, प्रभुलाल मीणा, ओमप्रकाश नागर, धर्मसिंह मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा आदि साथ थे।