बैंक खाते खोले जाएंगे
किशनगंज|भामाशाह नामांकनशिविरों की शृंखला में सोमवार से परानियां मे चार दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ दिवाकर मीणा ने बताया कि शिविर में महिलाओं के बैंक खाते, आधार कार्ड बनाने, त्रुटि वाले राशन कार्डों को जमा करवाने के साथ भामाशाह के तहत महिलाओं का नामांकन भी किया जाएगा। सरंपच रामरतन ओढ़ ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविर में आने वाले लोगों के लिए छाया पानी के माकूल बंदोबस्त किए गए हैं।