ग्राम सभाओं में विकास कार्यों का अंकेक्षण
मनरेगायोजना इंद्रा आवास योजना के तहत ब्लाॅक की पंचायतों मे गत साल कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा उनके सामाजिक अंकेक्षण के लिए गुरुवार को ब्लाॅक की नौ पंचायतों मे ग्राम सभाओं की गई। छीनोद में सरपंच भानुप्रतापसिंह हाड़ा की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में अंकेक्षण के सदस्यों ने विकास कार्यों की समीक्षा की।
साथ ही किश्तें जारी होने के बाद भी आधे-अधूरे पड़े इंद्रा आवासों को पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव रामलाल प्रजापति भी मौजूद थे। वही रानीबड़ौद में सरपंच एजाज मोहम्मद की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभा का आयोजन कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। शेष रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव रजिया सुल्ताना भी मौजूद रही। वहीं ब्लाॅक की दीगोदपार, बकनपुरा, गरडा़, रामपुरटोडिया, खंडेला, खांखरा, बरूनी शोभागपुरा में भी सामजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन कर नरेगा योजना के तहत अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अब तक इंद्रा आवास योजना के तहत किश्ते लेने के बाद भी आवासों का निर्माण नहीं कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ घनश्याम शर्मा ने भी ब्लाॅक की पंचायतों में हुई ग्राम सभाओं का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।