पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारों के लिए किसानों को होना होगा संगठित

अधिकारों के लिए किसानों को होना होगा संगठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| भारतीयकिसान संघ के जयुपर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर जलवाड़ा में हनुमान स्थल पर बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह ने कहा कि किसानों का अब सभी राजनैतिक पार्टियों से मोहभंग हो गया है।

अब किसानों को भी अपने आप में बदलाव करते हुए सभी पार्टियों से लड़ाई करते हुए अपने अधिकारों को छीनना होगा। उपज का लाभकारी मूल्य और प्रत्येक खेत को पानी मिले इसके लिए लड़ना होगा।

अगर समय रहते किसान नहीं चेते तो आने वाले समय में भी किसानों का शोषण होता रहेगा। वहीं मजबूरी में किसानों को जमीनें बैंकों साहूकारों के यहां रहन रखना पड़ेगा या बेचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जयुपर में होने वाले अधिवेशन को लेकर क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को खुले मंच पर रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...