स्कूल का हैंडपंप खराब, छात्र परेशान
किशनगंज. कामठाउच्च प्राथमिक स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को घरों से पानी लाना पड़ता है। सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं कर रखी हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यहां बच्चों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है। स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप को खराब हुए एक सप्ताह से भी अधिक हो गया है, लेकिन जलदाय विभाग को सूचना देने के बाद भी हैंडपंप को ठीक नही करवाया गया है। कार्यवाहक संस्था प्रधान रामवतार जोशी ने बताया की हैंडपंप को सही कराने के लिए जलदाय विभाग को लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक हैंडपंप सही नही हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए हैंडपंप को जल्द ठीक कराने की मांग की है।