पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मियों के नहीं आने से परेशानी

बैंककर्मियों के नहीं आने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. घट्टपंचायत पर सोमवार को प्रशासन की ओर से लगाए गस भामाशाह नामाकंन शिविर में बैंक कर्मचारियों के नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों के बैंक खाते भी नहीं खुल पाए। शिविर के दौरान राजस्थान हाड़ौती बड़ौदा क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक नाहरगढ़ के कर्मचारियों को आना था, लेकिन वह दो बजे तक भी नहीं आए। इससे खाता खुलाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब बीडीओ दिवाकर मीणा ने बैंक अधिकारियों से फोन पर बात की तो वह थोड़ी देर में आने की बात कह कर टालते रहे। बीडीओ मीणा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के लिए कलेक्टर बैंक के उच्चाधिकारियों को शिकायत की जाएगी। ताकि कर्मचारियों को शिविर में समय पर आने के लिए पाबंद किया जा सके।