विवेक सागर महाराज का स्वागत
किशनगंज. कस्बेमें मुनि विवके सागर महाराज के आगमन पर जैन समाज की ओर से कस्बे के उनका बहार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उनकी अगुवानी करते हुए चौमुखा बाजार स्थित जैन मंदिर पर लाया गया। महाराज के आगमन पर समाज के लोग कस्बे के बहार एकत्रित हुए। महाराज के आने के पर उनकी आरती की गई। महाराज ने विचार प्रकट कर सभी जीवों की रक्षा कर मानव धर्म की सेवा करने और जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान समाज के माणकचंद्र जैन, धनरथ जैन, युगबंधु जैन, दूरदर्शी जैन, अजय जैन, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या महिला-पुरुष मौजूद थे।