पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटने से निखरा कस्बे का सौंदर्य

अतिक्रमण हटने से निखरा कस्बे का सौंदर्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें नगर पालिका प्रशासन की ओर से सोमवार से शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई करतेहुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से पालिका ईओ संदीप दाधीच के नेतृव में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता नगर पालिका के सामने से अभियान की शुरूआत करते हुए अवैध रूप से लगी बोडियों एवं अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन से हटाते हुए चल रहा था। अतिक्रमण हटाने पर कई लागों ने विरोध जताया तो वहीं ज्यादातर लोगों अभियान की सराहना की। नगरपालिका दस्ता की ओर से अतिक्रमण हटाने की खबर जैसे ही कस्बे में फैली वैसे ही सब्जी विके्रता हाथ ठेले वालों ने समान समेटन शुरू कर दिया। वहीं दुकानदारों ने भी सड़क पर रखे सामानों को समेटना शुरू कर दिया। इससे सिकुड़ा हुआ बाजार खुला-खुला नजर आने लगा। अतिक्रमण दस्ते के पीछे पुलिस प्रशासन की गाड़ी, पालिका की ट्रैक्टर-टाली जेसीबी चल रही थी। अतिक्रमण दस्ते ने अहिंसा सर्किल से धरनावदा चौराहा तक मार्च करते हुए सभी दुकानदारों से दुकानों के बाहर रखे सामानों को समेटने अभियान में सहयोग करने के लिए कहा।

छबड़ा. कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बोडी को हटाते लोग।