पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलकर्मियों ने बोनस मिलने पर जताई खुशी

रेलकर्मियों ने बोनस मिलने पर जताई खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़.किशनगढ़ रेलवेस्टेशन पर नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों सदस्यों ने 78 दिन का बोनस मिलने पर अपनी खुशी का इजहार किया। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल महामंत्री मुकेश माथुर शाखा सचिव सुरेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि रेल मंत्रालय ने रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दीपावली पर देने का अादेश दिया है। यूनियन के मंडल महामंत्री माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के अमेरिका चले जाने वित्त मंत्रालय से अनुमोदन नहींं मिलने पर बोनस अटक गया था। इसके विरोध में आल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन द्वारा देशभर में प्रदर्शन का आव्हान किए था। इस पर शांति कायम करने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया और पिछले वर्ष के प्रोविजनल आधार पर बोनस भुगतान के आदेश जारी किए।



दोनों पदाधिकारियों ने बताया की इससे रेलवे में कार्यरत हजारे कर्मचारियों को बोनस मिल सकेगा। संभवत: इसका भुगतान दशहरा से पूर्व कर दिया जाएगा। बोनस मिलने की खबर मिलते ही नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के शाखा कार्यालय में पदाधिकारियों सदस्यों ने खुशी का इजहार किया और इसे रेलवे कर्मचारियों की एकता की जीत बताई। इस दौरान कई पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।