शिक्षा संबलन में खुली पढ़ाई की पोल
बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पाए अंग्रेजी में अटके
भास्कर न्यूज| किशनगढ़./ हरमाड़ा तिलोनिया
शिक्षासंबलन अभियान के पहले चरण में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में आला शिक्षा अधिकारियों की ओर से किए जा रहे निरीक्षण में अध्ययन-अध्यापन संबंधी गड़बड़ियों का खुलासा हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर पर चिंता जताई। स्कूल में अन्य कार्यों पर संतोष जताया गया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुधार करना होगा। शिक्षा संबलन के प्रथम दिन किशनगढ़ शिक्षा ब्लाॅक की 23 स्कूलों में शिक्षा स्कूल स्तर की जांच की गई। दो जगह उपखंड अधिकारी एक जगह विकास अधिकारी तथा अन्य स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा संबलन के तहत निरीक्षण किया।
शिक्षाके स्तर पर जताई चिंता
उपखंडअधिकारी सुखराम खोखर ने शिवाजी नगर स्थित राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल की जांच की। एसडीएम ने खोखर ने बताया कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बहुत ही निम्न चिंताजनक है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। रुपनगढ़ एसडीएम हरि सिंह लंबोरा ने घसवा की ढाणी सुरसुरा में संस्कृत स्कूल की जांच की। उन्होंने भी शैक्षणिक स्थिति पर चिंता जताई। विकास अधिकारी अमित शर्मा ने राजकीय स्कूल जोगियों का नाड़ा में शिक्षा संबलन किया।
अव्यवस्थाओंपर जताया असंतोष
जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय दीपक जौहरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गांधीनगर में शिक्षा संबलन के तहत निरीक्षण किया। जौहरी ने बताया कि अंग्रेजी को छोड़कर शेष विषयों का स्तर संतोषजनक था। अंग्रेजी में श्रम करने की आवश्यकता थी। जौहरी ने सुलभ सुविधाओं की बदतर दशा पर अफसोस जताया तथा तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। पोषाहार के लिए संसाधन संबंधी समस्या हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
किसनेकहां किया निरीक्षण
एडीईओकमरुद्दीन सांखला ने राजकीय माध्यमिक स्कूल गुजरियावास में, एडीईओ शकुंतला बाघमार ने राजकीय माध्यमिक स्कूल मालियों की बाड़ी में, परियोजना प्रभारी प्रभाकर जोशी ने खातोली में, सहायक उपनिदेशक संस्कृत शिक्षा महेशचन्द शर्मा प्रथम द्वितीय ने मोहनपुरा देवबंद की ढाणी रलावता में, डा. निरंजन साहू ने रलावता में एसडीआई निर्मल जैन ने बागरियों की ढाणी चिताखेड़ा, अनिल कुमार यादव ने उजोली कोटड़ी, बीईईओ जीसी सिंघल ने झोल की ढाणी सु