पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कवि सम्मेलन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरांई|तहसील मुख्यालयपर श्री कल्याण भैरव सेवा समिति एवं प्रेस क्लब अरांई के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बुधवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक भंवर सिंह चौहान ने बताया कि कवि सम्मेलन में विधायक भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि, जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, किशनगढ़ नगर परिषद चेयरमैन गुणमाला पाटनी, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, भाविप के पूर्व अध्यक्ष पवन गोयल, कोऑपरेटिव डायरेक्टर सुमेर चौधरी, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकरण प्रजापत, कृष्णा एचपी गैस एजेन्सी के डायरेक्टर वेणी गोपाल कलवार एवं व्यवसायी अजित जैन किशनगढ़ अतिथि होंगे। कवि सम्मेलन में रास बिहारी गौड़, ताऊ शेखावाटी, लोकेश जड़िया, सिद्धार्थ देवल, निशा पंडित, संपत सुरीला, बद्री बसंत एवं कमल माहेश्वरी कविता पाठ करेंगे।