पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

जयपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

किशनगढ़की लड़की की सोमवार को जयपुर के श्याम नगर क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को विवाहिता का शव किशनगढ़ पहुंचा और उसका अंतिम संस्कार कराया गया।

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर, मझेला रोड, मदनगंज-किशनगढ़ निवासी पूजा शर्मा की श्याम नगर, जयपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पूजा के पिता रामगोपाल शर्मा ने श्यामनगर थाना जयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पूजा का विवाह गत 21 जनवरी को राणीसती नगर जयपुर निवासी प्रियंक शर्मा पुत्र नाथूलाल शर्मा के साथ हुआ था। विवाद के बाद पूजा पीहर किशनगढ़ आई और पति प्रियंक, ससुर नाथूलाल, सास संतोष, ननद स्वाति देवी, देवर रौनक ने ताने देना शुरू कर दिया तथा मारपीट करने लगे। कई बार उसे खाना भी नहीं दिया गया।

रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर रविवार की रात 9.15 बजे रामगोपाल शर्मा के मोबाइल पर पूजा का फोन आया और वह रो-रोकर उसे लेने के लिए जाने की कहकर ससुराल वालों द्वारा जान से मार देने की बात कह रही थी। पिता ने सोमवार को लेने आने की बात कही। सोमवार को दोपहर 12.21 बजे श्याम नगर थाने से पिता के पास फोन आया कि उसकी पुत्री के कमरे में पंखे पर गले में साडी का फंदा लगा हुआ है। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले ने गले में फंदा लगाकर जान से मार दिया। सबूत नष्ट करने के लिए आत्महत्या का रूप देना चाहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।