अजमेर। जयपुर हाइवे स्थित नसीराबाद पुलिया के पास शनिवार शाम को गलत दिशा में रहे ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत होने पर अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया। मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कृष्णापुरी निवासी रवि टेलर (18) तथा त्रिलोक सिंह नरूका (19) बाइक पर सवार होकर जयपुर रोड से किशनगढ़ की ओर रहे थे। इसी दौरान शाम 5 बजे नसीराबाद पुलिया के पास सामने से गलत दिशा में ट्रक रहा था। ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक को एक तरफ लिया और बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।
गति तेज होने के कारण बाइक नियंत्रित नहीं हो पाई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मौके से ट्रक चालक वाहन सहित भाग छूटा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया।
दोनों के सिर में वह चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। सूचना पर मदनगंज थाना एसआई गोरधन लाल मीणा मौके पर पहुंच गए और घायलों के बयान दर्ज किए। बाद में डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया।