पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर में आग से अफरा तफरी

गैस सिलेंडर में आग से अफरा-तफरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़

गांधीनगरक्षेत्र में मूर्तियों के गोदाम में शनिवार रात को गैस सिलेंडर में आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने क्षेत्रवासियों की मदद से जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।

गांधीनगर क्षेत्र में बजरंग का मूर्तियों का गोदाम है। रात 8.15 बजे उसके गोदाम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकाला और फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मी प्रेमनारायण, गोपाल गणेश ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की मदद से गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाया।

गैससिलेंडर से भरा ट्रक पलटा

नसीराबादहाइवे पर शनिवार को गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे के दौरान गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने की आशंका से आसपास के लोग दहशत में नजर आए। संयोगवश उक्त दुर्घटना से किसी को नुकसान नहीं हुआ, जिससे सबने राहत की सांस ली। बाद में ट्रक सीधा करवाकर रवाना किया गया। गांधीनगर क्षेत्र में भी क्षतिग्रस्त रोड पर ट्रक फंसकर तिरछा हो गया। घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। क्षेत्रवासी मुकेश थोरी गोपाल शर्मा सहित अन्य ने घटना पर विरोध जताया और क्षतिग्रस्त सड़क गड्‌ढों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।