मरीजों को बांटे फल
मदनगंज किशनगढ़. भारतविकास परिषद शाखा किशनगढ़ की ओर से शनिवार को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में रोगियों को फल का वितरण किया गया। सचिव विजय शर्मा ने बताया कि रामनिवास दरगड़ सदा कंवर दरगड़ की पुण्य स्मृति में फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर श्याम सुंदर दरगड़, आनंद दरगड़, गोविंद अग्रवाल, लालचंद पाटनी, राजेश, गौतम कोटेचा, मनोज कामदार, मान कंवर गोयल, पलक दरगड़, केशव दरगड़, अल्का, राधव जाजू परिषद सदस्य मौजूद थे।