पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिलों पर छाई सुर संगीत की झंकार

दिलों पर छाई सुर संगीत की झंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मदनगंज किशनगढ़

शनिवारको देर रात्रि म्यूजिक लवर्स सदस्यों की ओर से संगीतकार लक्ष्मीकांत को श्रद्धांजलि देने के लिए सुर संगीत की शाम \\\"रंग जमा के जाएंगे\\\' का आयोजन किया गया। स्व. लक्ष्मीकांत के साथी रहे प्यारेलाल मशहूर निदेशक सावन कुमार टाक की मौजूदगी में आयोजित संगीत संध्या में सुर संगीत दिलों पर छाया रहा। प्यारेलाल के गीतों से किशनगढ़ गूंजता रहा।

कार्यक्रम शुभारंभ पर संगीतकार प्यारेलाल, फिल्म निदेशक सावन कुमार टाक सुनिला शर्मा की ओर से संगीतकार लक्ष्मीकांत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रंग बिरंगी लाइट के बीच आर्केस्ट्रा की मधुर धुनों समां बंधता रहा। संगीतकार प्यारेलाल ने वायलिन बजाकर तथा कई पुराने नगमे सुनाकर गीत-संगीत का समां बांधा। सावन कुमार की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। पीयूष पाराशर ने \\\"ज्योत से ज्योत जलाते चले प्रेम की गंगा बहाते चलो\\\' गीत सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। शिल्पी धमीजा, निलोफर परवनी, संजीव धमीजा, विक्रम पंवार निजाम खान की सुरीली आवाज में \\\"रंग जमा के जाएंगे\\\' गीत सुनकर सभी भाव विभोर होते रहे। अखिलेश डाबी ने नजर लग जाए, निदेशक नीरज आर्य ने ओम शांति ओम, तथा मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता गाया। हंसता हुआ नूरानी चेहरा, इक दो तीन चार पांच छह सात, गीत की प्रस्तुति निलोफर ने दी। पलक ने जाने वाले जरा, गौरव वैद शुभम ताराचंदानी ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, भजन सुनाया। विकास नागर, विक्रम पंवार, उत्पला पाराशर, अजय काबरा, निजाम खान,अरुण कुमावत, आरती असावा आरके शर्मा की संगीतमय प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। संजीव धमीजा ने हाल क्या है दिलों का पूछो सनम, प्रियंका चारण मनीष जोशी ने काटे नहीं कटते, यह दिन रात, अंशिता शर्मा ने सत्यम शिवम सुंदरम, सुमन डोसी विकास नागर ने मेरे वतन के लोगो गीत गाकर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। कलाकारों ने जिहाले मुश्किल हमारा दिल है, डफली वाले डफली बजा तथा अन्य गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत म्युजिकल लवर्स ग्रुप पदाधिकारियों सदस्यों ने किया। प्रवक्ता विकास छाबड़ा ने बताया कि संगीत संध्या कार्यक्रम के दाैरान दोनों विशिष्ट अतिथियों सहित अन्य विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। संजय दोषी, विनोद पोद्दार, आशीष अग्रवाल, दीपक कोठारी, दीपक सुराना, सुभाष जैन, डा.यशवंत पारीक, मुके