एडीजी ट्रेनिंग ने किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़
अतिरिक्तपुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण नंदकिशोर शर्मा ने शनिवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मैदान में परेड अभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ट्रेनिंग ने पीटीएस कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वे सिलोरा स्थित पीटीएस पहुंचे और वहां भी परेड अभ्यास का निरीक्षण किया। साथ ही पीटीएस भवन का भी निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण नंदकिशोर शर्मा शुक्रवार शाम को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे और वहां अधिकारियों की बैठक लेकर कमांडेंट आवास पर रुक गए। शनिवार सुबह 10 बजे एडीजी ट्रेनिंग शर्मा सिटी रोड स्थित पीटीएस मैदान में पहुंचे और परेड का अभ्यास कर रहे प्रशिक्षणार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग बैच के रंगरूटों ने परेड का अभ्यास किया। इस दौरान एडीजी ने पीटीएस कमांडेंट भोलाराम यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके बाद एडीजी सिलोरा स्थित पीटीएस पहुंचे और वहां भी प्रशिक्षणार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पीटीएस मैदान में पौधरोपण के कार्य को सराहा। इसके साथ ही अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश देकर नागौर के लिए रवाना हो गए। मालूम हो कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) नंदकिशोर शर्मा ने शुक्रवार शाम को पीटीएस भवन का निरीक्षण कर कमांडेंट कार्यालय में पीटीएस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पीटीएस में दिए जा रहे प्रशिक्षणार्थियों के कोर्स को लेकर चर्चा की थी।
पीटीएस में परेड का निरीक्षण करते एडीजी ट्रेनिंग नंदकिशोर शर्मा।