पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|ग्राम पंचायतमालियों की बाड़ी के वार्ड 9 में स्थित संत बाजू आश्रम में विधिक सेवा समिति किशनगढ़ के तत्वावधान में विधिक चेतना एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समिति के विधिक सेवा परिचायक राजेश कुमार खटीक ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाकर धरती के इस अनमोल श्रृंगार को बढ़ाना चाहिए। पेड़-पौधेे ईश्वर द्वारा प्रदत्त अनमोल उपहार है। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 राज पीड़ित प्रतिकर स्वीप 2011 में बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर आश्रम के संचालक सत्यनारायण मालाकार ने शिविर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। सेवा परिचायक ने इस मौके पर आश्रम में एक कल्प वृक्ष का पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागृति उत्पन्न की। कार्यक्रम के संचालन महावीर प्रसाद जैन ने किया। इस मौके पर अनिल कलवार, राजकुमार छीपा, ओमप्रकाश फुलवारी, आदित्य साहू, इंद्रा देवी, विम मालाकार, घीसी देवी, रामा देवी, सीता देवी, हेमलता मालाकार, निर्मला मालाकार, कांता मालाकार सहित अन्य मौजूद थे।

फोटो नंबर 21. मालियों की बाड़ी में कल्पवृक्ष का पौधा लगाते विधिक सेवा परिचायक अतिथि

22. विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देते विधिक सेवा परिचायक