पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक से लूटे 53 हजार रुपए

युवक से लूटे 53 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

अजमेर-जयपुरहाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर 53 हजार रुपए लूट लिए। आरोपियों ने अपहरण का प्रयास किया लेकिन युवक बमुश्किल खुद को बचा सका। रुपए लूटकर युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पीड़ित ने गांधीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित के पक्ष के लाेग थाने पर भी पहुंच गए और घटना पर विरोध जताया।

गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार वार्ड 7 के सुंदरनगर नगर निवासी फिरोज खान पुत्र भंवर खां सुबह 11 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसी परिचित को प्लॉट दिखाने के लिए गया हुअा था। इस दौरान इरफान सद्दीक कार लेकर आए और दोनों ने उतरकर फिरोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। फिरोज कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवक पीटते हुए उसे जबरन उठाकर कार में ले जाने का प्रयास करने लगे। जैसे तैसे चिल्लाते हुए फिरोज ने अपने आप को दोनों युवकों से छुड़ाया। इसी दौरान युवकों ने फिरोज की जेब से 53 हजार रुपए लूट लिए और कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने लेकर पहुंची। घटना के बाद पीड़ित के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नाकाबंदीके बावजूद पकड़ से बाहर

गांधीनगरथाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

किशनगढ़. लूट के बाद गांधी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित।