सीकर। श्रीरामकृष्ण सेवा समिति की ओर से अशोक ईनाणी की स्मृति में रविवार को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और 32 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। महिलाओं ने रक्त देने वाली महिलाएं ममता सोमानी, शिल्पा लखोटिया, महिमा पोरवाल, सुशीला ईनानी, कविता चांडक, हर्षिता ईनानी अजमेर से भारत विकास परिषद युवा शाखा की ओर से लक्ष्मी शाह ने रक्तदान किया। इनाणी स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करते थे।
शिविर में सेवा भारती किशनगढ़ मां भारती रक्षा मंच, भारत विकास परिषद अजमेर का सहयोग रहा। शिविर में आरके ब्लड बैंक के डॉ. अनिल जैन, बाबू खान, रामस्वरूप, कपिल ने सेवाएं दी।