घर में घुसकर परिवार से मारपीट
मदनगंज-किशनगढ़| गांधीनगरथाने में मालियों की ढ़ाणी निवासी एक युवती ने कुछ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाने में मालियों की ढ़ाणी के रामनगर निवासी ज्योति चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया की 11 मई को उसके पड़ोसी दुर्गाप्रसाद वैष्णव के घर जागरण था। वहां किसी बात को लेकर ज्योति की वैष्णव के पुत्र से कहासुनी हो गई। इस पर 13 सितंबर की शाम को ज्योति के भाई राजेंद्र चौधरी ने वैष्णव के पुत्र को टोका। इस पर रवि वैष्णव, राकेश, राजेश लक्षकार, गोविंद शर्मा, लादा चौधरी सहित 8-10 लोगों ने घर में घुसकर राजेंद्र उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की।