पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध जल कनेक्शन हटाए

अवैध जल कनेक्शन हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़.जलदाय विभागके सहायक अभियंता ग्रामीण ने टीम के साथ पाटन क्षेत्र में मुख्य पाइप लाइन की जांच की तो कई सारे अवैध कनेक्शन मिले। इस पर सहायक अभियंता ग्रामीण ने पाटन गांव में मुख्य पाइप लाइन से किए गए चार अवैध कनेक्शन को काट कर हटाया। अन्य मामलों में अवैध कनेक्शन दो दिनों में नहीं हटाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

सहायक अभियंता कुमार ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय में बीसलपुर का पानी नहीं जा रहा था। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इसकी शिकायत जलदाय विभाग के अधिकारियो को की। मालूम हो कि केन्द्रीय विश्व विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित विद्यार्थियों ने कुछ दिन पूर्व विरोध प्रदर्शन किया था। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें पांच छह दिन से पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। इस पर विश्वविद्यालय अधिकारियों ने जलदाय विभाग के बड़े अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता कुमार ने पाइपलाइन की जांच की तो इस पर कई अवैध कनेक्शन का पता चला।

इस पर कुमार ने अपनी टीम के साथ पाटन गांव से चार अवैध कनेक्शन हटाए और कहा कि इस पाइपलाइन का पूरा सर्वे किया जाएगा और इस पर जितने भी अवैध कनेक्शन होंगे। उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने बताया कि अवैध कनेक्शन करने वालो को चिन्हित किया गया है। उन्हें नोटिस दिया गया है और दो दिन में अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो इनके विरोध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।