रास्ता रोककर मारपीट
मदनगंज-किशनगढ़. आरकेलिंक रोड पर शुक्रवार रात घर लौट रही एक महिला के साथ दूसरी महिला ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। स्टेशन अधीक्षक मुरलीधर वर्मा की पुत्री अनिता अपने दो भतीजों को ट्यूशन से घर ला रही थी। शाम 7.30 बजे के आसपास आरके लिंक रोड के पास एक महिला ने पुरानी बात को लेकर उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर दी।