चुनाव में अनियमितता बरतने का आरोप
मदनगंज-किशनगढ़|ग्राम सिनोदियानिवासी लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें पंचायत समिति सिलोरा ग्राम पंचायत सिनोदिया में सरपंच पद के चुनाव में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग की है। सिनोदिया के ग्राम आऊ निवासी श्रवण लाल ने उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 1 फरवरी को हुए चुनाव में आरओ पोलिंग पार्टी ने नियमों की पालना नहीं की और मनमर्जी से मतगणना की। इसमें आरोप लगाया कि नियम के खिलाफ मतगणना शाम 8.10 बजे चालू की उम्मीदवार को पेटी की सील बताकर नहीं खोली। वहीं बूथ वाइज 50-50 के बंडल नहीं बांधे गए और ही ट्रे लगाई गई तथा खाली या गलत मत पत्रों को किसी भी उम्मीदवार को नहीं दिखाया। ज्ञापन में बताया कि 1 से 8 वार्डों के मत पत्र दिखाए और 9 से 11 वार्डों के मत पत्र उन्हें बताए ही नहीं गए और हमने आरओ को उसके बारे में दिखाने को कहा, लेकिन सुनवाई नहीं की। श्रवण लाल ने आरोप लगाया कि मतगणना के समय एक ही आदमी को अंदर जाने दिया गया और स्वयं उम्मीदवार को बाहर बैठा दिया गया।