पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों में काढ़ा पीने के लिए लगी कतारें

शिविरों में काढ़ा पीने के लिए लगी कतारें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलेमाबाद में काढा वितरण

भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़.

स्वाइनफ्लू से बचने के लिए किशनगढ़ उपखंड में जगह-जगह काढ़ा वितरण शिविर का आयोजन कर लोगों को काढ़ा पिलाया गया। सिटी रोड स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में शनिवार सुबह 9 बजे से 1 बजे तक स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए काढ़ा वितरित किया गया। शिविर में 9 हजार लोगों ने काढ़े का सेवन किया। भारत विकास परिषद शाखा मदनगंज किशनगढ़ की ओर से राधा सर्वेश्वर मंदिर में काढ़ा वितरित किया गया। सचिव विजय शर्मा ने बताया कि साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने काढ़ा पिया। इसी तरह बार एसोसिएशन किशनगढ़ में वकीलों को काढ़ा पिलाया गया। इसी तरह ग्राम रामनेर की ढ़ाणी में वैद्य गोविंद शर्मा ने ग्रामवासियों स्कूली बच्चों का काढ़ा पिलाया। भारत विकास परिषद शाखा स्वामी विवेकानंद की ओर से पुराना शहर स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में काढ़ा पिलाया गया। जिसमें 1350 लोगों ने काढ़ा पिया। तिलोनिया मालियों की ढाणी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 50 से अधिक बच्चों ने काढ़ा पिया।

रामनेर की ढ़ाणी में स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाते वैद्य।