पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

दो स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़उपखंड में लगातार फैल रहे स्वाइन फ्लू और गायनिक वार्ड में भर्ती गायनिक प्रसूता के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद खुली। आइसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। शनिवार को दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है। दोनों महिलाओं को टेमिफ्लू दी गई है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व गायनिक वार्ड में भर्ती नलू निवासी एक गर्भवती महिला के स्वाईन फ्लू पॉजिटिव सामने आई थी। गर्भवती महिला एक अन्य महिला को अजमेर जेएलएन रैफर कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दो महिलाओं की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में बनाए गए अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ. आरपी अरोड़ा दोनों महिलाओं को उपचार दे रहे हैं। राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल निजी अस्पतालों में भी काफी संख्या सर्दी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे है। काउंटर पर मरीजों की कतार लगी रहती है। मालूम हो कि किशनगढ़ उपखंड में स्वाइन फ्लू के रोगियों का आंकड़ा छह पहुंच गया और उसमें भी दो जनों की मौत हो चुकी है।

महंगेदामों में बिक रहे हैं मास्क और काढ़ा

स्वाईनफ्लू को देखते हुए लोग मुंह पर मास्क बांधकर घूम रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों में भी मास्क लगाने के कारण अचानक मेडिकल स्टोर पर मास्क की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हो गई है। तीन से पांच रुपए में मिलने वाले मास्क की कीमत बीस से तीस रुपए हो गई है। अधिकांश मेडिकल स्टोर से मास्क भी खत्म हो गया। जो कपड़े का मास्क मिल रहा है उसकी अवधि भी चार से छह घंटे के बीच ही है। इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से मास्क खरीद रहे है। इसी तरह दुकानों पर सूखा काढ़ा अन्य औषधियों की बिक्री भी जबरदस्त बढ़ गई है।



फोटो नंबर 1. राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भर्ती प्रसूताएं

2. राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में दवाईयाें के लिए लगी मरीजों की कतारें।

3. यज्ञनारायण अस्पताल में ईलाज के लिए लगी मरीजों की कतारें।

मदनगंज-किशनगढ़. राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की कतारें।