गो विज्ञान-सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज
अजमेर|माधव गोविज्ञान एवं अनुसंधान समिति की ओर से 8 फरवरी को तहसील और प्रांत स्तरीय गौ विज्ञान सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा अजमेर विभाग की 7 तहसीलों अजयमेरु महानगर, किशनगढ़, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, पुष्कर, ब्यावर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में पहले चरण के चयनित 271 विद्यार्थी भाग लेंगे। अजयमेरु महानगर में इस परीक्षा का आयोजन पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक किया जाएगा। समिति के विभागीय संयोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और अति लघुत्तरात्मक प्रश्न आएंगे। इसमें वर्ग के अभ्यर्थियों को 75 तथा वर्ग के अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नाें के उत्तर देने होंगे। इस परीक्षा के बाद तहसील और प्रांत स्तर पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 11 हजार, 5100 और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
समिति ने किशनगढ़ में अरविंद पारीक और महेेंद्र लखारा, केकड़ी में घीसानाथ, सरवाड़ में रघुनाथ जाट, नसीराबाद में तख्त सिंह, पुष्कर में बालकिशन पाराशर, ब्यावर में लादूराम सिरवी, अजमेर में अजय टांक, महेश अग्रवाल, शंकर राठौड़, राजेंद्र लालवानी, मोहन यादव और सुरेश मित्तल को संयोजक बनाया है। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सभी स्कूलों को वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों के नामों की लिस्ट भेजी जा चुकी है।