छात्राओं का स्वागत
मदनगंज किशनगढ़. अग्रवालगर्ल्स कालेज में शनिवार को नवीन छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह का शुभारंभ शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल सचिव विजय गाेयल, मांगीलाल अग्रवाल एसके बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक विधि पोषक वंदना ने ईश वंदना कर शुभारंभ किया। इसके बाद वरिष्ठ छात्राओं ने नवीन छात्राओं के तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने पिया आवो तो मन री बात कर ल्यां, भगा के ले जा उड़ा के ले जा, डाक बाबू लाया रे संदेशवा, सटरडे सटरडे तथा अन्य गीतों पर नृत्य कर सभी को भरपूर मनोरंजन किया। कालेज प्राचार्य डा. जया पंचोली बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षण समिति के पदाधिकारियों ने भी छात्राओ को उपयोगी सीख दी।