पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने अफसरों को बंधक बनाया

ग्रामीणों ने अफसरों को बंधक बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मदनगंजकिशनगढ़

प्रस्तावित हवाई अड‌्‌डा निर्माण को लेकर सर्वे कार्रवाई जारी रखने पर कड़ा एतराज जताते हुए ढाणी राठौड़ान के ग्रामीणाें ने विमानपत्तन अधिकारियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल के दखल के बाद अफसरों को मुक्त कराया गया और उग्र ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन देते हुए उन्हें नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने के लिए समझाया।

विमानपत्तन के संयुक्त निदेशक अजय मीणा एजीएम जेके चांदना दिल्ली से आई सर्वे टीम के साथ ढाणी राठौड़ान शनिवार सुबह 11 बजे सर्वे कर रहे थे। इस दौरान सेंट्रल लाइन मिलाने को लेकर जेसीबी से खुदाई कार्य शुरू किया गया। ढाणी राठौड़ान के ग्रामीणों ने सर्वे कार्रवाई का विरोध करते हुए सामान छीनकर गाड़ी में रखवा दिया और अधिकारियों को गांव में बने ठाकुर जी मंदिर के पास लाए। ग्रामीणों ने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक अधिकारियों को मुक्त नहीं करेंगे। मामला तूल पकड़ने पर शहर थाना प्रभारी गोमाराम मय जाप्ता तथा गांधीनगर थाना प्रभारी लक्षमणराम विश्नोई मौके पर पहुंचे और विमानपत्तन के अधिकारियों कर्मचारियों को मुक्त कराया। तहसीलदार मदन सिंह हाड़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी ग्रामीणों से समझाइश की तथा कहा कि इस प्रकार विरोध करने पर समस्या का समाधान नहीं होगा। दोपहर सवा बजे दोनों अधिकारी कर्मचारी गांव से चले गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों तहसीलदार ने गांववासियों की समस्या सुनी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपकी समस्या स्थानीय प्रशासन ही सुलझा सकता है। पूरा घटनाक्रम करीब तीन घंटे तक चला। गांव वालो ने कहा कि जबतक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक हम एयरपोर्ट का कार्य नहीं होने देंगे। विरोध जताने वालों में प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, कान सिंह, सलीम मोहम्मद, रणजीत सिंह, एजाज, अमजद,इसहाक, हरिराम चौधरी, करण सिंह, श्रवण सिंह, दातार सिंह,अभय सिंह,रामसिंह, विक्रम सिंह, दीपक, दुर्गा सिंह, हिम्मत सिंह तथा अन्य ग्रामीण शामिल थे।

^हम सर्वे कर रहे थे। सेंट्रल लाइन मिलाने के लिए कुछ बबूल जेसीबी की मदद से हटाए जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीण आकर विरोध जताने लगे और हमें लेकर गांव के मंदिर पर गए। हमने इस सूचना से उच्च अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया। हमें विवाद की जानकारी होती तो संभवतया यहां पर कार्य नहीं करते। अब उच्चाधिकारियों से मिलने व