पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी

नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। अजमेर रोड स्थित फरासिया रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दुर्घटना के बाद डेढ़ घंटे देरी से मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान फाटक के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आत्महत्या का कारण इंजीनियरिंग के सैकेंड इयर में कम नंबर आना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार अपरान्ह 12 बजे के आसपास एक युवती ने फरासिया रेलवे फाटक पर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गेगल थाना पुलिस, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। लेकिन मामला मदनगंज थाना पुलिस का होने के कारण मदनगंज थाना पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। घटना के डेढ़ घंटे बाद मदनगंज पुलिस मौके पर पहुंची।
युवती के बैग में मिले आधार कार्ड नोटबुक के आधार पर उसकी पहचान सीकर के रेस्ट हाउस के पीछे वार्ड 39 निवासी तेजस्विनी (17) पुत्री अरुण चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के चीरघर में रखवाया तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पाल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुक्रवारको आया परिणाम, कम आए नंबर : मामलेकी जांच कर रहे मदनगंज थाने एएसआई गोरधनलाल मीणा के अनुसार तेजस्विनी अजमेर के महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले दो साल से अजमेर में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में वह आदर्शनगर स्थित निजी हॉस्टल में रह रही थी। शुक्रवार को द्वितीय वर्ष का परिणाम आया था जिसमें तेजस्विनी के कम नंबर आए थे।
कम नंबर आने पर तेजस्विनी तनाव में गई और आत्महत्या का कदम उठाया और अजमेर से किशनगढ़ फरासिया फाटक के पास आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पूर्व में भी एक बार फेल हो चुकी है। हालांकि मदनगंज थाना पुलिस पूरे प्रकरण में गहनता से पड़ताल कर रही है।