पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा में बंद करें असामाजिक तत्वों का आगमन

गरबा में बंद करें असामाजिक तत्वों का आगमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़|विश्व हिंदूपरिषद बजरंग दल की बैठक अष्टभुजा मंदिर पर आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद बंग ने डांडिया गरबा का आयोजन करने वाले समस्त आयोजकों से असामाजिक तत्वों को दूर रखने की अपील की। नवरात्रा में मां दुर्गा की उपासना के लिए डांडिया गरबा का आयोजन नगर में कईं स्थानों पर किया जाएगा। इस मौके पर 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा आरती उपासना की जाती है। इस मौके का फायदा उठाकर कईं असामाजिक तत्व भी इन कार्यक्रमों में आकर महिलाओं बालिकाओं से अश्लील हरकतें करते है। आयोजन ऐसे लोगों को आने से रोेकें ताकि शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित हो। बैठक में जिलासहमंत्री सुनील जांगिड़, भागचंद डूडी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश गैना, विष्णु शर्मा, नगर मंत्री जटाशंकर तिवारी अादि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।