रामलीला में अहिल्या उद्धार का मंचन
मदनगंज-किशनगढ़| पुरानाशहर स्थित रामलीला चौक रामकृष्ण मंडल ने रामलीला का मंचन किया। इसमें अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, मारीच वध, सुबाहु बध अन्य प्रसंगों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रामलीला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की वंदना कर किया गया। श्रीराम दरबार की आरती कर द्वितीय दिन की लीला को विश्राम दिया गया। इस दौरान रामलीला देखने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में आए। कार्यक्रम का संचालन एम मंधनानी ने किया। इसी प्रकार सांवतसर स्थित रामलीला चौक पर रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला के दूसरे दिन पृथ्वी पर राक्षसो का अत्याचार, राजा दशरथ का यज्ञ तथा अन्य प्रसंगो का मंचन किया गया। इस दौरान सांवतसर के गणमान्य जन मौजूद रहे।
रामलीलामें आज : शनिवारको धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद राम विवाह का मंचन किया जाएगा।