पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. कृष्णापुरी स्थित ऊंटड़ा रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर को घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने बच्चों सहित ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मौके पर काम कर रहे रेलवे के कर्मचारियों क्षेत्रवासियों ने महिला को रोक लिया और समझाया।
ऊंटड़ा रेलवे फाटक के पास दोपहर 3 बजे वहीं की रहने वाली एक महिला चार बच्चों को लेकर रेलवे ट्रेक के पास बैठी थी। काफी देर तक महिला बच्चों के साथ बैठी थी तो रेलवे कर्मियों की नजर महिला पर गई। इसी दौरान दोनों तरफ से ट्रेन आती दिखी तो महिला खड़ी होकर ट्रेक की ओर बढ़ी। रेलवेकर्मी माजरा समझ गए और दौड़कर महिला को रोक लिया।
क्षेत्रवासी महिला को एक तरफ ले गए और उसे समझाया। महिला ने पति द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही। क्षेत्रवासियों ने महिला और पति को समझाया।