पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल मैदान को कराया अतिक्रमण से मुक्त

स्कूल मैदान को कराया अतिक्रमण से मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामकरकेडी में चल रहे स्कूल के खेल मैदान में अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार को रूपनगढ़ तहसील प्रशासन ने मय पुलिस जाप्ते के ठोस कार्यवाही करते हुए खेल मैदान में हो रखे कच्चे पक्के 8 अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया गया तथा खेल मैदान का कब्जा प्रशासन ने स्कूल प्राचार्य को संभला दिया।

रूपनगढ़ तहसीलदार अरूण कुमार शर्मा,रूपनगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा मय पुलिस जाप्ते सहित किशनगढ़ वृत्त के किशनगढ़, मदनगंज,बोराडा, गांधीनगर,बांदरसिंदरी के थाना प्रभारी भी मय पुलिस जाप्ते के साथ ग्राम करकेडी में मौके पर पहुंचे और स्कूल के खेल मैदान हो रखे कच्चे-=पक्के अतिक्रमणों को दो जेसीबी मशीन चलाकर हटा दिया। इस दौरान ग्राम करेकडी स्कूल का समस्त स्टांफ सहित शाला संपदा संरक्षण समिति के पदार्धिकारी ग्राम पंचायत बोर्ड भी मौके पर मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि काफी समय से ग्राम करकेडी में स्थित स्कूल खेल मैदान में काफी बरसों से लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर कच्चे,पक्के निर्माण कर लिए थे। जिसके खिलाफ ग्रामीण तथा शाला संपदा संरक्षण समिति के पदार्धिकारियों काफी समय से आंदोलरत थे। जिसके तहत विगत दिनों कई बार करकेडी बंद रही साथ ही स्कूल के तालाबंदी भी की गई। इसके बाद समिति के जिला कलेक्टर अजमेर को भी ज्ञापन दिया तथा अजमेर जाकर कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन भी किया गया। रूपनगढ़ उपखण्ड अधिकारी एचएस लम्बोरा,रूपनगढ़ तहसीलदार अरूण कुमार शर्मा को भी ज्ञापन दिया। जिसके बाद करकेडी में प्रशासन से हुई समझौता वार्ता के बाद रूपनगढ़ तहसीलदार नें करकेडी स्कूल के प्राचार्य के प्रार्थना पत्र पर पटवारी से मौका रिपोर्ट करवाकर 11 अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन प्रकरणों को न्यायालय तहसीलदार में धारा 91 के तहत प्रकरणं दर्ज किए गए थे। जिनमें से 8 प्रकरणों में बेदखली करने का निर्णय किया गया था साथ शेष तीन प्रकरणों में न्यायालय सें स्थगन आदेश होने के कारण उन मामलों को छोडकर शेष प्रकरण 8 प्रकरणों के अतिक्रमणं को शुक्रवार की रोज दो जेसीबी मशीनें चलाकर हटाया दिया गया तथा अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के बाद खेल मैदान में जेसीबी मशीन से चिन्ह लगाकर ग्रामीणों,ग्राम पंचायत बोर्ड करकेडी एवं शाला संपदा संरक्षण समिति के पदा्र्धिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन ने खेल मैदान का कब्जा शाला प्राचार्य को सुपर्द कर दिया। वही प्र