पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में युवक की मौत, मचा हंगामा

दुर्घटना में युवक की मौत, मचा हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज-किशनगढ़

जयपुररोड स्थित मेहनत नगर के पास शुक्रवार रात बस की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। मदनगंज पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

रात आठ बजे मेहनत नगर निवासी दो युवक बाइक पर जा रहे थे। बाइक खड़ी बस के पीछे जा घुसी। बाइक सवार दिनेश लखेरा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया जहां दिनेश लखेरा ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही अस्पताल में काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान इलाज को लेकर अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया और दिनेश के रिश्तेदारों ने दिनेश की सांसें चलने की बात कहते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा दिया। अस्पताल में हाथापाई की नौबत गई। मौके पर मदनगंज थाना एएसआई गोरधनलाल मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और लोगाें को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख लोगों को अस्पताल से बाहर भेज दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदनगंज-किशनगढ़. हादसेमें युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।