अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम कल से
मदनगंज-किशनगढ़|अग्रसेन जयंतीमहोत्सव के अंतर्गत 11 दिवसीय कार्यक्रम 16 सितंबर से शुरू होंगे। नवयुवक मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 16 सितंबर को सुबह ध्वजारोहण से कार्यक्रमों का आगाज होगा। समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। 17 सितंबर को बालिकाओं महिलाओं के लिए मोमबत्ती जलाओ गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता होगी। इसी दिन अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें कीर्ति काले दिल्ली, मनोज गुर्जर मावली, बलवीर सिंह खिचड़ी, कैलाश मंडेला, विनय शुक्ला, रमेश बांसुरी कविता प्रस्तुत करेंगे। 18 सितंबर को भजनामृत, 19 सितंबर को अग्रसेन एक मिनट प्रतियोगिता अग्रसेन भवन में आयोजित की जाएगी। 20 सितंबर को विभिन्न प्रतियोगिता सुंदरकांड पाठ 21 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता अग्रसेन मेला का आयोजन होगा। 22 23 सितंबर को अग्रसेन सांस्कृतिक संध्या 24 सितंबर को रक्तदान शिविर तथा 25 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।