पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये सियासी लोग है खून का रंग केसरिया हरा कर दें

ये सियासी लोग है खून का रंग केसरिया हरा कर दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मदनगंज किशनगढ़

रविन्द्ररंगमंच पर शनिवार रात बालाजी मेला कमेटी की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति के रंग जमकर बरसे। भाईचारा सलामत रखने का आह्वान करने वाली रचनाएं सुनकर दर्शक भावविभोर होते रहे। व्यंग्य के चुटीले बाणों का मजा भी कवि सम्मेलन में छाया रहा।

कवियों ने महंगाई, नई सरकार, भंवरी प्रकरण, नित होते निर्भया कांड, विदेश नीति, मां आदि विषयों को अपनी कविता में शामिल किया। भोर तक काव्य रसिक जमे रहे। काव्य पाठ का समापन कवि आशीष अनल की तिरंगा कविता से किया गया। काव्य पाठ में प्रेमजी का प्रसंग छाया रहा। कवि सम्मेलन शुभारंभ पर इंदौर से आई कवियित्री शबाना शबनम ने मां शारदे की प्रार्थना गाई। उन्होंने शब्द मेरे सजे अर्चना के लिए, साधिका मैं बनी सर्जना के लिए तथा अब समर्पित हूं वंदना के लिए सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। भीलवाड़ा से आए हास्य कवि दीपक पारीक ने भंवरी प्रकरण पर फिर चिंताएं जगा दीं। लोकेश महाकाली ने वैलेंटाइन डे की महिमा गाई तथा व्यंग्य बाण चलाते हुए नेताओं को निशाना बनाया। ओज के कवि अशोक चारण ने वीर रस के आेज में सजी रचनाएं प्रस्तुत करते हुए देशभक्ति का जज्बा जगाया। चारण ने गौतम, गांधी और महावीर की इस धरती का गौरव गाया तथा दागदार करने वालों को चेताया। अपनी धरती तो नहीं मिटी, मिट गए मिटाने वाले कविता पाठ होने के दौरान आयाेजन स्थल भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा।

गीतकब हिंदू हुए,गजल कब मुसलमान हुई : गोविन्दराठी ने काेयल भी कौओं की समर्थक हो गई, कायरों की तरह जो नकाब की आड़ में रहता है, इधर थाल उठा पूजा का, उधर अजान हो गई, गीत कब हिन्दू हुए, गजल कब मुसलमान हो गई, ये सियासी लोग हैं जो खून का रंग केसरिया हरा कर दे कविता सुनाकर खूब दाद बटोरी। जब राठी ने मां पर रचना सुनाई तो पूरा माहौल भाव विह्वल हो गया। अशोक भाटी और लखीमपुर से आए वीर रस के कवि आशीष अनल ने अपने अंदाज में रचनाएं सुनाईं। संचालन कर रहे कवि संजयझाला ने भी मंत्रमुग्ध करने वाली रचनाएं सुनाकर दर्शकों का रिझाने का सिलसिला जारी रखा। कवि सम्मेलन रात सवा तीन बजे तक चला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश टांक, चेनाराम मुरावतिया, हंसाराम चौधरी, हनुमान प्रसाद शर्मा काटेवाले, सुनिल वर्मा का बालाजी मेला कमेटी