शांतिभंग के आरोप में युवक गिरफ्तार
मदनगंज-किशनगढ़| गांधीनगरथाना पुलिस ने शनिवार रात को बजरंग कॉलोनी में झगड़ा करते एक युवक को शांतिभंग को गिरफ्तार किया। आरोपी को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार दांतारामगढ़, सीकर निवासी रोहिताश पुत्र सत्तूलाल बलाई बजरंग कॉलोनी में रात को झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।