नहीं लगा अपहरण के आरोपी का सुराग
मदनगंज-किशनगढ़| भाटमोहल्ले से 17 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। तो आरोपी का सुराग मिला है और ही पुलिस युवती तक पहुंच पाई है। मामले की जांच अधिकारी बदलकर थाना प्रभारी हरिराम कुमावत को सौंपी गई है। मदनगंज थाना प्रभारी हरिराम कुमावत ने बताया 17 अगस्त को भाट मोहल्ला निवासी विशाल पुत्र गोपाल शर्मा 17 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया था। युवती के परिजन ने विशाल के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण को एक माह बीतने वाले है, लेकिन अभी तक को दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।