वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ट्रेलर ओवरटेकिंग के प्रयास में भिड़े
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
नसीराबाद हाइवे स्थित सिलोरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण के सामने शनिवार सुबह ओवरटेक कर रहे ट्रेलर का टायर फटने से वह दूसरे ट्रेलर में जा भिड़ा। बेकाबू हुआ ट्रेलर रैलिंग तोड़ता हुआ सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मारता हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वाहनों की कतार लग गई। घायलों को अजमेर रैफर कर दिया गया। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर नसीराबाद की ओर से जयपुर की जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे वाले ट्रेलर ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। शनिवार सुबह 11.30 बजे ओवरटेकिंग के प्रयास में पिछले वाले ट्रेलर का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रेलर के साइड में जाकर भिड़ गया। आगे चल रहा ट्रेलर बेकाबू होकर रैलिंग तोड़ता हुआ सड़क किनारे खड़े दो जनों को टक्कर मारता दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हाइवे पर जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गई। मौके पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया और घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान हिमाचल निवासी जगत सिंह मस्तराम राजपूत के रूप में हुई। दोनों हिमाचल होटल पर काम करते थे।
दोनों की गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मदनगंज-किशनगढ़- नसीराबाद हाइवे स्थित सिलोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर तथा मौके पर जमा भीड।
फुटपाथ पर खड़े दो जनों को मारी टक्कर