दुकान से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी
मदनंज-किशनगढ़| मार्बलएरिया स्थित एक दुकान से चोर शनिवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक मोटर चुरा ले गए। दुकान मालिक की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस पर गांधीनगर थाना पुलिस में ओम प्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि वीर तेजा मार्बल के पास रिको इंडस्ट्रीयल एरिया में उसकी दुकान है। शाम 5.20 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसकी दुकान से रखी 2 एचपी सिमेंस मोटर चुराकर ले गए। लोगों ने पीछा भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।