ट्रक पलटने से दो जने घायल
मदनगंज-किशनगढ़. मकरानापुलिया पर शनिवार सुबह कार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार चालक खलासी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ट्रक दूध का पाउडर लेकर मेहसाणा से बनारस जा रहा था। सुबह 5 बजे के आसपास मकराना पुलिया पर सामने से रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अबरार अहमद खलासी मोहम्मद अकबर चोटिल हो गए।
घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।