राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव आज
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा अजमेर के चुनाव रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में होंगे। चुनाव अधिकारी रामवतार शर्मा ने बताया कि अजमेर जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष महिला मंत्री सहित 23 पदों के लिए चुनाव तिथी के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन प्रस्तुत करना है। 12.30 बजे तक प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन, 1.30 बजे तक नाम वापस लेने दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाश होगा। आवश्यक हुआ तो 2.30 बजे से 4 बजे तक मतदान करवा कर तत्काल मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम में जिला महासमिति के 255 सदस्य भाग लेंगे। चुनाव कार्यक्रम में जिला महासचिव के 255 सदस्य भाग लेंगे।