पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चहल्लुम का जुलूस निकाला

चहल्लुम का जुलूस निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| मुस्लिमसमाज के लोगों ने शुक्रवार शाम को इस्लाम धर्म के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद मुश्तफा के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चहल्लुम का जुलूस निकाला। जुलूस शाम को शुरू हुआ जो शनिवार शाम को सिटी रोड मुख्य चौराहा हाेता हुआ देर रात को करबला पहुंचा। मोहर्रम कमेटी के हीरा भाई कुरैशी, नसरुद्दीन देशवाली ने बताया कि ताजिए का जुलूस इमामबाड़ा से शुरु होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ व्यापारी मोहल्ला स्थित इमाम चौक पर गया। यही पर जुलूस को विश्राम दिया गया। चहल्लुम का जुलूस नमाज अदा करने के बाद मातमी धुनों के साथ निकाला गया जो इमाम चौक पर आया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। जुलूस में अखाड़ेबाजों द्वारा विभिन्न तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए और हाइदौस खेला गया। मुख्य चौराहे के पास आते ही पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया। एक तरफा़ यातायात कर वाहनों को गुजारा गया। शांतिपूर्ण माहौल में देर रात को जुलूस को करबला में सैराब किया गया।