पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण

शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़

सर्वशिक्षाअभियान के तत्वावधान में गांधीनगर स्थित विश्वकर्मा स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय सीडब्ल्यूएसएन आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को विधिवत समापन किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बीईईओ किशनगढ़ सिलोरा गोकुलचंद सिंहल प्रशिक्षण स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। सिंहल संभागियों से रूबरू भी हुए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं समुदाय के लोगों को विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के प्रति उदासीनता एवं अपेक्षा भाव को दूर रखना चाहिए। दक्ष प्रशिक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन 52 संभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के अभिभावकों का योगदान प्राप्त किए बिना समावेशित शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूएसएन बालक बालिकाओं की अस्मिता को बनाए रखना और उनकी असामर्थ्यता को उनकी प्रगति में बाधक नहीं बनने देना, उन्हें प्रगति के लिए प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है।

दक्ष प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा ने भी अधिगम सामग्री के स्वरूप को जानने तथा प्रयोग के आयाम तरीकों को समझाने पर बल दिया। संदर्भ व्यक्ति विश्वंभर दयाल बुनकर द्वारा विशेषकर लर्निंग डिसेबल (अधिगम अक्षमता) बालक-बालिकाओं की पहचान, वर्गीकरण एवं शैक्षणिक संबलन पर विस्तृत एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में 52 संभागी पांच दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। समापन पर आरपी लक्ष्मीनारायण भाकर, विश्वंभरदयाल बुनकर, नसीम खान, रतनलाल सहित अन्य उपस्थित थे।

मदनगंज किशनगढ़. गांधीनगरस्थित विश्वकर्मा स्कूल में सीडब्ल्यूएसएन आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जानकारी देते अधिकारी।