सम्मान समारोह की तैयािरयां शुरू
मदनगंज-किशनगढ़| जाटसमाज विकास समिति की शनिवार को जाट भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में फरवरी 2015 में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने, कक्षा 10 12 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने, राज्य स्तर पर खेले गए प्रतियोगियों का सम्मान करने, जाट निर्देशिका का विमोचन समारोह करने, स्नेहभोज आयोजन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, परिचय सम्मेलन आयोजित करने के निर्णय लिए गए। बैठक में अध्यक्ष शिवराज पाटिल, उपाध्यक्ष कानाराम चोटिया, कोषाध्यक्ष कानमल ज्याणी, ओमप्रकाश पूनिया, रघुनाथ चुंडीवाल, निर्देशिका ब्रह्मदेव भास्कर, मदनलाल सेषमा, ओमप्रकाश खाचरिया सहित अन्य मौजूद थे।