शिविर में 320 रोगी हुए लाभािन्वत
मदनगंज-किशनगढ़|लॉयंस क्लबकिशनगढ़ क्लासिक की ओर से वाइब्रेशन सुजोक थैरेपी चिकित्सा शिविर के पांचवे दिन शनिवार को 320 रोगियों ने लाभ लिया। शिविर में डॉ. राममनोहर लोहिया थैरेपिस्ट, भोमसिंह राठौड़, रामकरण जाखड़, सत्यनारायण चौधरी एवं उनके सहयोगियों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बच्चों का बिस्तर गीला करना, घुटना, दर्द, नींद नहीं आना, मोटापा, थाइराइड, पुराना सिर दर्द, लकवा, माइग्रेन, सरवाइकल दर्द, एलर्जी, साइिटका सहित अन्य बीमारियांे का इलाज किया गया। शिविर में दिल्ली, अजमेर, रूपनगढ़, दादिया, बालापुरा, खाेड़ा गणेश, मालियों की ढ़ाणी सहित विभिन्न स्थानों से लोग इलाज के लिए पहुंचे। शिविर का रविवार को समापन किया जाएगा। शिविर में लॉयन अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव नरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष पदम जैन, रमाकांत काबरा, मनोज गोधा सहित अन्य मौजूद थे।