बुद्धि का कल्प वृक्ष है प्रतिभा
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़
जैनभवन पर जैन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन आचार्य वर्धमान सागर संघ के सानिध्य में चातुर्मास कमेटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिरला स्कूल के संस्थाप्रधान प्रमोद रावका, आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष मूलचन्द लुहाडिया मुनिसुब्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष भागचन्द बोहरा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार समकित कुमार पहाडिया थे।
समारोह में जैन समाज की सत्तर से अिधक प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह कैलास चंद सेठी, कैलाश पाटनी, पारसमल पांड्या, विजय कासलीवाल, ताराचंद दोसी, प्रकाशचन्दगोधा, राकेश बाकलीवाल, संजय पांड्या, अनिल पाटनी, सुभाष सेठी, पन्नालाल बड़जात्या, छीतरमल पाटनी, माणकचन्द गंगवाल, मुकेश वैद, सुभाष बडजात्या, अजित बाकलीवाल, तथा अन्य ने सत्तर से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सभी को प्रशस्ती पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नमन बोहरा, पायल बोहरा, शुभी जैन, अर्पित पहाडि़या, अवनी जैन, वर्षा जैन, पूजा दगड़ा, धैर्या, चर्चित, डा. प्रतीक जैन, प्रेक्षा जैन, करुणा पहाडिया अादि शामिल थे।