पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा में झलकी सामाजिक एकजुटता

शोभायात्रा में झलकी सामाजिक एकजुटता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़.

अग्रवालसमाज द्वारा अग्रोहा जयंती के अवसर पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अजमेर रोड स्थित अग्रसेन भवन से निकाली गई जो बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली और सिटी रोड स्थित अग्रवाल कन्या पाठशाला पर जाकर आमसभा में बदल गई। इस दौरान अग्रसेन जयंती समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताआें के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने अग्रसेन महाराज की आरती की। उसके बाद शोभायात्रा को प्रारंभ किया गया। शोभायात्रा में बैंड की मधुर धुन पर समाज के लोग नाचते गाते चल रहे थे। महिलाएं मंगल कलश लिए चल रही थीं। इनके पीछे शाही लवाजमा और नयनाभिराम झांकियां बरबस सभी का मन अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में कश्मीर में बाढ़ के दौरान सेना का बचाव कार्य जैसे सम सामयिक विषयों के अलावा सामाजिक धार्मिक मुद्दों कन्या भ्रूण हत्या, लक्ष्मी, दुर्गा, राधा-कृष्ण, भगवान अग्रोहा अ्रादि को भी शामिल किया गया था। शोभायात्रा में आगे-आगे ध्वज पताका लिए अश्वारोही चल रहे थे। उसके पीछे शोभायात्रा थी। शोभायात्रा में समाज के लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, महेंद्र मित्तल, कैलाश अग्रवाल, ओमप्रकाश नावां वाले, घनश्याम अगवाल, डीसी अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सुभाष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल, विजय गोयल, अनिल गाेयल, दिनेश मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश गर्ग, शिवचरण अग्रवाल आदि अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, अग्रवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारी तथा अग्रवाल महिला मंडल की पदाधिकारी मौजूद थे।

अग्रवाल समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में कलश लेकर चल रही महिलाएं।

शोभायात्रा में सजाई माता लक्ष्मी की झांकी।