मार्बल थप्पी गिरने से श्रमिक की मौत
मदनगंज-किशनगढ़ | मार्बलएिरया में गुरुवार सुबह काम करते समय मार्बल की थप्पी गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार मार्बल एरिया स्थित उष्मी स्टोनेक्स मार्बल गाेदाम पर कमलाद्वार, पश्चिम बगाल निवासी टल्लू सुरैन (22) पुत्र चंदू सुरैन काम कर रहा था। थप्पियों के बीच में दबने से श्रमिक घायल हो गया था।